Google Analytics Meta Pixel
खालिस्‍तान के ‘समर्थन’ में आए कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो

खालिस्‍तान के ‘समर्थन’ में आए कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो

ओटावा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला उठाया है। उन्होंने कहा कि निज्जर हत्याकांड दोनों देशों के रिश्ते में एक बड़ी अड़चन बन रहा है। भारत के साथ संबंधों के सवाल पर कनाडाई पीएम ट्रूडो ने कहा है कि भारत और उनके देश को साथ रहना चाहिए। कनाडा और भारत दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं। आकार के हिसाब से हम और जनसंख्या के हिसाब से भारत सबसे बड़ी डेमोक्रेसी है। अच्छे संबंध दोनों देशों के हित में हैं लेकिन पिछले साल 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से पैदा हुई समस्या को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। टोरंटो में ट्रूडो ने ये बातें कही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *