Google Analytics Meta Pixel
मालदीव में स्‍थानीय लोगों और भारतीय नागरिकों के बीच जोरदार लड़ाई, दो लोग घायल

मालदीव में स्‍थानीय लोगों और भारतीय नागरिकों के बीच जोरदार लड़ाई, दो लोग घायल

माले: मालदीव के निवासियों और भारतीय नागरिकों के बीच हुई झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और इस घटना के बाद एक स्थानीय निवासी को हिरासत में लिया गया है। मीडिया ने मंगलवार को यह खबर दी। समाचार पोर्टल अधाधू डॉट कॉम की खबर के अनुसार, दोनों समूहों के बीच झड़प माले से लगभग सात किलोमीटर उत्तर पूर्व में हुलहुमले स्थित सेंट्रल पार्क में सोमवार रात लगभग 9:00 बजे हुई।

समाचार पोर्टल ने पुलिस के हवाले से बताया कि हिरासत में लिया गया संदिग्ध मालदीव का है, लेकिन इसमें यह नहीं बताया गया कि घायल कौन थे। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को हुलहुमले अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने कहा कि पार्क के अंदर मालदीव और भारतीयों के एक समूह के बीच झड़प हुई और मामले में आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *