Google Analytics Meta Pixel
समुद्र में उतरा चीनी नौसेना का पहला सुपर कैरियर फुजियान

समुद्र में उतरा चीनी नौसेना का पहला सुपर कैरियर फुजियान

बीजिंग: चीन के पहले सुपर कैरियर फुजियन ने समुद्री परीक्षण शुरू कर दिया है। इस संबंध में कई रिपोर्ट दावा करती हैं कि चीन का तीसरा विमानवाहक पोत फुजियन पहली बार परीक्षण के लिए समुद्र में उतरा है। इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापोल्ट्स से लैस चीन का पहला सुपरकैरियर माना जाने वाला यह युद्धपोत चांगक्सिंग द्वीप पर जियांगनान में अपनी बर्थ से रवाना हुआ था। इस चीनी युद्धपोत को अमेरिकी नौसेना के गेराल्ड आरफोर्ड के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। फुजियन का अपने पहले समुद्री परीक्षण के लिए उतरना विमान वाहक के विकास में चीन का एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *