Google Analytics Meta Pixel
क्या देश को शरिया के आधार पर चलना चाहिए?

क्या देश को शरिया के आधार पर चलना चाहिए?

बेमेतरा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा लोकसभा सीट पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कांग्रेस पर मुस्लिम लीग के एजेंडे पर चलने का आरोप लगाया और कहा पार्टी कह रही है कि वह अल्पसंख्यकों के लिए एक अलग कानून बनाएगी। उन्होंने कहा कि जिन्होंने वोट बैंक की राजनीति के कारण अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया उन्हें देश पर शासन करने का अधिकार नहीं है। बता दें कि बेमेतरा दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में आता है, जहां सात मई को मतदान होगा।

अमित शाह ने कहा, ” कांग्रेस ने कहा है कि वे अल्पसंख्यकों के लिए अलग कानून बनाएंगे। मुझे बताओ, क्या देश को ‘शरिया’ के आधार पर चलना चाहिए? क्या तीन तलाक दोबारा लागू होना चाहिए? कांग्रेस पार्टी मुस्लिम लीग का झंडा लेकर आगे बढ़ रही है।” उन्होंने कहा, ” राहुल बाबा, न तो जनता आपको चुनेगी और न ही तीन तलाक दोबारा लागू होगा। मैं आज कह रहा हूं कि हम किसी को भी सीएए, तीन तलाक और अनुच्छेद 370 को छूने की इजाजत नहीं देंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *