Google Analytics Meta Pixel
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का जासूस गुजरात में गिरफ्तार

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का जासूस गुजरात में गिरफ्तार

गुजरात ATS के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। ATS ने पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे मोहम्मद सकलेन को गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात के जामनगर का रहने वाला मोहम्मद सकलेन ने भारतीय नंबर सिम कार्ड ख़रीदकर पर व्हाट्सएप एक्टिवेट करवाया। ये WhatsApp पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहा था और उस व्हॉट्सएप नंबर से जम्मू-कश्मीर में सेना की जासूसी की जा रही थी। इस केस का भंडाफोड़ गुजरात ATS ने पिछले साल अक्टूबर मे किया था और आरोपी पकड़े थे। आज उन आरोपियों में से फरार आरोपी मोहम्मद सकलेन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *