रायपुर: छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्व मतदान हुआ। राज्य में शाम 6 बजे तक 73.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मतदान का आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि कई मतदान केंद्रों से अंतिम आंकड़े अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं। राज्य के तीनों लोकसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ, लेकिन गरियाबंद जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
राज्य में नक्सलियों की उपस्थिति वाले राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों में आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। इन क्षेत्रों के नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों पर दोपहर बाद तीन बजे तथा अन्य मतदान केंद्रों में शाम छह बजे तक मतदान हुआ। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तीनों सीट पर 73.39 प्रतिशत मतदान हुआ।