Google Analytics Meta Pixel
क्या अमेठी-रायबरेली से लड़ेगे राहुल और प्रियंका?

क्या अमेठी-रायबरेली से लड़ेगे राहुल और प्रियंका?

नई दिल्ली: कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की शनिवार को बैठक होगी। इस बैठक में रायबरेली, अमेठी और कुछ अन्य लोकसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है। सूत्रों ने बताया कि CEC की बैठक शनिवार शाम होगी। सूत्रों का कहना है कि बैठक में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा क्षेत्रों को लेकर चर्चा हो सकती है। कांग्रेस ने फिलहाल इन सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं, लेकिन अब तक पार्टी देशभर में 317 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *