Google Analytics Meta Pixel
चारों खाने चित हुआ सोना! कीमतों में आई रेकॉर्ड गिरावट

चारों खाने चित हुआ सोना! कीमतों में आई रेकॉर्ड गिरावट

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी के भाव में अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे पहले सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई थी। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। आईए देखते हैं आज सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट क्या हैं।

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी मंगलवार को 5 जून 2024 की डिलीवरी वाला सोना 732 रुपये की गिरावट के साथ 70,465 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। सोने में आज सुबह से गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना 707 रुपये सस्ता होकर 70,544 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इसी के साथ 4 अक्टूबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना 948 रुपये सस्ता होकर 70,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *