बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश की सेना के पुनर्गठन का आदेश दिया है, जो 2015 के बाद पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) में सबसे बड़ा बदलाव होगा। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इस बारे में जानकारी दी है। नए बदलावों के तहत जिनपिंग ने स्ट्रैटेजिक सपोर्ट फोर्स (रणनीतिक सहायता बल) को समाप्त करने का आदेश दिया है। इस बल को 8 साल पहले बनाया गया था और इसका उद्येश्य अंतरिक्ष, साइबर, राजनीतिक और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में क्षमताओं को बढ़ाना था। नए बदलाव साफ बताते हैं कि चीन के आका जिनपिंग सेना को आधुनिक युद्ध की परिस्थितियों को लिए तैयार करने में जुटे हुए हैं, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक वार की प्रमुख भूमिका होगी।