तेल अवीव: इजरायल और हमास के बीच संघर्ष चल रहा है। दुनिया भर में दो धड़े बटे हुए हैं। एक जो इजरायल का समर्थक है, तो वहीं दूसरा फिलिस्तीन का समर्थक है। न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी भी इस समय फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शन का केंद्र बनी हुई है। 108 प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के बाद भी आइवी लीग यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें कोलंबिया यूनिवर्सिटी में ‘आजादी-आजादी’ के नारे लग रहे हैं।