16 पन्नों में ED ने तैयार की है पूर्व IAS अनिल टुटेजा की कुंडली

16 पन्नों में ED ने तैयार की है पूर्व IAS अनिल टुटेजा की कुंडली

रायपुर: ईडी ने छत्तीसगढ़ में कथित 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले की जांच के मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में पीएमएलए के तहत हुई है। स्थानीय कोर्ट ने उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अनिल टुटेजा को सोमवार को विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां ईडी आगे की जांच के लिए उनकी रिमांड की मांग कर सकती है।

वहीं, ईडी ने टुटेजा की गिरफ्तारी के कारणों का जिक्र 16 पन्नों में किया है। इन दस्तावेजों में उन्हें 2000 करोड़ के शराब घोटाले का किंगपिन बताया है। साथ ही ईडी ने कहा कि रायपुर के मेयर और कांग्रेस नेता ऐजाज ढेबर के भाई ने इस घोटाले में प्रमुख व्यक्ति बनकर पूरे सिंडिकेट का संचालन किया है। टुटेजा की गिरफ्तारी के बाद उनसे जुड़े लोगों की धड़कनें बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *