Google Analytics Meta Pixel
सीएए को लागू करने को लेकर देश के रक्षा मंत्री और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आमने-सामने

सीएए को लागू करने को लेकर देश के रक्षा मंत्री और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आमने-सामने

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी में रविवार को जुबानी जंग छिड़ गई। सिंह ने कहा कि भाजपा अपने वादों को पूरा करती है, इसलिए सीएए को पूरे देश में किसी भी कीमत पर लागू किया जाएगा, कोई भी पश्चिम बंगाल में सीएए को लागू होने से नहीं रोक सकता है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि वे इसे कभी लागू नहीं होने देंगी। सिंह ने स्पष्ट किया कि सीएए किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है बल्कि धार्मिक आधार पर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से विस्थापित लोगों को भारतीय नागरिकता देने का कानून है। मालदह उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार खगेन मुर्मू के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस या वामपंथी दल चुनाव के दौरान कई वादे करते हैं, जो पूरे नहीं होते हैं, लेकिन भाजपा अपने वादों को पूरा करती है। उन्होंने कहा कि शेष भारत के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी सीएए को लागू होने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहती हैं कि वे अपने राज्य में सीएए को लागू नहीं होने देंगी। वे पश्चिम बंगाल के लोगों को धोखा देने की कोशिश क्यों कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *