प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को सक्ती में जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी के आने से पहले कानून और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। साथ ही पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है। पार्किंग नं.1 व 2 में व्हीआईपी और मिडिया के लिये व्यवस्था की गयी है। बारा द्वार तरफ से आने वाली वाहनो को पार्किंग नं. 3 से पार्किंग न 07 में व्यवस्था की गयी है। सक्ती, खरसिया, जैजैपुर के तरफ से आने वाली वाहनो को पार्किंग नं. 8 से पार्किंग नं. 20 में व्यवस्था की गयी है।