कवर्धा: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। शुक्रवार को गृहमंत्री विजय शर्मा कवर्धा दौरे पर थे। तय कार्यक्रम के अनुसार, विजय शर्मा का हेलीकॉप्टर पुलिस ग्राउंड पर उतरना था लेकिन अचानक हेलीकॉप्टर को उतारा पीजी कॉलेज ग्राउंड पर उतारा गया। इस दौरान यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। गृहमंत्री के स्वागत और सुरक्षा के लिए नेता और अधिकारी पुलिस ग्राउंड में मौजूद थे। हेलीकॉप्टर दूसरी जगह उतरने से प्रशासन में हड़कंप मच गया।