Google Analytics Meta Pixel
रमन सिंह के करीबी को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, पूर्व सीएम के सचिव थे अमन सिंह

रमन सिंह के करीबी को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, पूर्व सीएम के सचिव थे अमन सिंह

रायपुर: छत्तीसगढ़ की एक अदालत ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला बंद कर दिया है। रायपुर की अदालत ने ईओडब्ल्यू-एसीबी की अंतिम रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिसके मुताबिक अमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला नहीं बनता है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू), भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अंतिम रिपोर्ट में कहा था कि अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का कोई मामला नहीं बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *