Google Analytics Meta Pixel
सऊदी अरब ने कश्मीर पर पाकिस्तान को दिया झटका, खुलकर लिया भारत का पक्ष

सऊदी अरब ने कश्मीर पर पाकिस्तान को दिया झटका, खुलकर लिया भारत का पक्ष

रियाद: सऊदी अरब ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद ने कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा बताया है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि इस मुद्दे को भारत और पाकिस्तान को बातचीत के जरिए सुलझाना होगा। क्राउन प्रिंस का यह बयान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की रियाद यात्रा के दौरान एक ज्वाइंट स्टेटमेंट में आया है। पाकिस्तान अब तक कश्मीर मुद्दे को लेकर संयुक्त राष्ट्र के तत्वाधान में जनमत संग्रह का राग अलापता रहा है। लेकिन, भारत शुरू से ही इस मुद्दे को लेकर द्विपक्षीय बातचीत का समर्थन करता है। हालांकि, आतंकवाद को लेकर भारत और पाकिस्तान में पिछले कई साल से राजनयिक संबंध निचले स्तर पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *