बीजापुर 26 मार्च 2024। बीजापुर से होली के दिन बड़ी घटना की खबर आ रही है। होली के जश्न के बीच तीन लोगों की विभत्स तरीके से हत्या कर दी गयी। घटना बासागुड़ा कैम्प से 100 मीटर की दूरी पर है। हत्या की खबर के बाद इलाके में सनसनी मच गयीहै। जानकारी जानकारी के मुताबिक घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा है।
जानकारी के मुताबिक घटना के बाद बासागुड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये नक्सली घटना है या फिर विवाद की कुछ और वजह है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना की स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं आयी है।तीनों पर हमला कुल्हाडी़ से किया गया है।
इधर बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक तीन लोगों पर हमला किया गया था, जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ा है। होली के अवसर पर दिया बड़ी घटना को अंजाम दिया है