मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कथक नृत्यांगना , सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं सांसद पद्मश्री हेमा मालिनी की भगवान शिव दुर्गा नाटिका की अद्भुत प्रस्तुति से महाकाल की नगरी में महाशिवरात्रि पर्व का भव्य शुभारंभ हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ .यादव गुरुवार देर रात उज्जैन के पॉलिटेक्निक कॉलेज में विक्रमोत्सव अंतर्गत आयोजित भगवान शिव दुर्गा नाटिका की प्रस्तुति कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध नृत्यांगना हेमा मालिनी सहित साथी कलाकारों की भव्य प्रस्तुति से महाशिवरात्रि की भव्यता को और बढ़ा दिया हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभिनेत्री और नृत्यांगना हेमा मालिनी सहित की समस्त कलाकारों को पुष्पगगुच्छ और सम्राट विक्रमादित्य की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, नगर निगम अध्यक्ष श्री मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।