मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में नाटो देशों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने यूक्रेन में सेना भेजी तो उन्हें परमाणु संघर्ष का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि फिनलैंड और स्वीडन के नाटो गठबंधन में शामिल होने के बाद रूस को अपने पश्चिमी सैन्य जिले को मजबूत करना चाहिए। पुतिन ने यह भी कहा कि पश्चिम का कहना है कि रूस कथित तौर पर यूरोप पर हमला करने जा रहा है, यह बकवास है। उन्होंने यह भी कहा कि विदेश नीति में पश्चिम के खतरनाक कार्यों और बयानों से परमाणु संघर्ष और सभ्यता के विनाश का खतरा है। पुतिन ने दो टूक कहा कि रूसी संघ की स्ट्रैटजिक न्यूक्लियर फोर्स पूरी तरह से तैयार हैं।
