Google Analytics Meta Pixel
पांचवें टेस्ट से भी बाहर हुए केएल राहुल, बुमराह की वापसी

पांचवें टेस्ट से भी बाहर हुए केएल राहुल, बुमराह की वापसी

केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल आखिरी टेस्ट में वापसी कर सकते हैं। पहला टेस्ट खेलने के बाद से राहुल चोट की वजह से टीम से बाहर हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह की स्क्वॉड में वापसी हुई है। चौथे टेस्ट के लिए उन्हें आराम दिया गया था।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुक़ाबला 7 मैच से खेला जाएगा। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। तेज गेंदबाज और टीम के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह की इस मैच में वापसी हुई है। वहीं विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल इस मैच में भी नहीं खेलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *