Google Analytics Meta Pixel
अरुणाचल प्रदेश में ‘सीमा दर्शन’ से LAC के पास तक पहुंचेंगे टूरिस्ट

अरुणाचल प्रदेश में ‘सीमा दर्शन’ से LAC के पास तक पहुंचेंगे टूरिस्ट

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश में टूरिजम में तेजी लाने और लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास तक, फॉरवर्ड एरिया में लोगों की आवाजाही बढ़ाने के लिए भारतीय सेना ने सीमा दर्शन प्लान बनाया है, जिस पर काम हो रहा है। गृह मंत्रालय को भारतीय सेना ने यह प्रस्ताव दिया था, जिसमें कहा गया था कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर की तरफ टूरिस्ट जाते हैं, लेकिन बाकी अरुणाचल में टूरिस्टों की संख्या कम है। यहां किबिथु के पास LAC के नजदीक तक जाने का प्रस्ताव ‘वेलॉन्ग टू वाचा’ दिया गया। जरूरी इजाजत लेने के बाद यहां टूरिस्ट उस बॉर्डर पर्सनेल मीटिंग पॉइंट यानी BPM पॉइंट तक भी जा सकते हैं, जहां भारत और चीन के मिलिट्री अफसरों की मीटिंग होती है। ये बीपीएम पॉइंट किबिथु से करीब 7 किलोमीटर आगे वाचा में हैं। यह LAC के एकदम पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *