Google Analytics Meta Pixel
तापसी पन्नू रचाने जा रही हैं बॉयफ्रेंड संग शादी

तापसी पन्नू रचाने जा रही हैं बॉयफ्रेंड संग शादी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के बाद अब खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी शादी रचाने की तैयारी में हैं। तापसी की शादी से जुड़ी कुछ डीटेल सामने आई हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस कहां शादी रचाने की प्लानिंग कर रही हैं। खबर है कि बहुत जल्द फिल्म ‘डंकी’ एक्ट्रेस तापसी अपने बॉयफ्रेंड और बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो संग इसी साल मार्च में शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

तापसी अपने बॉयफ्रेंड संग करीब 10 साल से रिलेशनशिप में हैं और अब साल 2024 में उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया है। कहा जा रहा है कि तापसी ने भी अपनी शादी के लिए राजस्थान को ही चुना है जहां रॉयल अंदाज में शादी होने की चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *