Google Analytics Meta Pixel
नर्मदा में प्रदूषित पानी मिलने से रोकने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा में प्रदूषित पानी मिलने से रोकने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि माँ नर्मदा में नालों से मिलने वाले प्रदूषित पानी रोकने के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा में नालों के मिलने वाले प्रदूषित पानी को रोकने के निर्माण कार्यों के लिए 15 करोड़ की राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम जिले में सेठानी घाट पर आयोजित ‘माँ नर्मदा जयंती महोत्सव’ और नर्मदापुरम गौरव दिवस में सहभगिता कर 191.34 करोड़ रुपए के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधि- विधान से माँ नर्मदा की आरती की। समारोह में विधायकगण डॉ. सीताशरण शर्मा, श्री विजय पाल सिंह और श्री प्रेम शंकर वर्मा, राज्यसभा प्रत्याशी श्रीमती माया नरोलिया और नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, जन-प्रतिनिधि सहित श्रद्धालु उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नर्मदापुरम को पवित्र नगरी बनाया जाएगा। इसके लिए खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी और नगर से डेढ़ किलोमीटर दूर शराब की दुकाने रहेंगी। लाउड स्पीकर के प्रयोग पर भी नियंत्रण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नर्मदापुरम में आयुष महाविद्यालय खोला जाएगा, जिससे यहां के विद्यार्थी आयुर्वेद शिक्षा प्राप्त कर चिकित्सक बनेंगे। प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ नर्मदा की बात निराली है, माँ नर्मदा के दर्शन मात्र से ही पूरा जीवन धन्य हो जाता है। माँ नर्मदा की पहचान सब नदियों से अलग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *