नई दिल्ली: लाल सागर में संदिग्ध हूती विद्रोहियों की ओर से हाल के ड्रोन हमलों और भारतीय तट रेखा के साथ पाकिस्तानी जहाजों की तैनाती के बीच, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि नौसेना का काम यह सुनिश्चित करना है कि हम भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करें, और उन्हें बढ़ावा दें। नौसेना प्रमुख ने कहा, ‘हम किसी भी तरह की समुद्री डकैती को होने नहीं देंगे। गुरुवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, नौसेना प्रमुख ने कहा कि पिछले साल के अंत तक भारतीय जल में समुद्री डकैती की घटनाएं लगभग शून्य हो गई थीं।