रायपुर: अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी है। भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी इसके लिए उत्सव सा माहौल है। कांकेर से भाजपा सांसद मोहन मंडावी द्वारा 51 हजार रामचरित मानस का वितरण करने से उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। बालोद जिले के गुंडरदेही में बुधवार को रामचरित मानस वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी हिस्सा लिया। यहां तुलसी मानस प्रतिष्ठान द्वारा 3000 मानस ग्रंथों का वितरण किया गया। इसके पूर्व 48 हजार ग्रंथों का वितरण हो चुका है।