Google Analytics Meta Pixel
कांग्रेस ने दो टूक कहा- ‘राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा BJP- RSS का इवेंट, हम नहीं होगें शामिल’

कांग्रेस ने दो टूक कहा- ‘राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा BJP- RSS का इवेंट, हम नहीं होगें शामिल’

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं को निमंत्रण दिया गया था लेकिन उन्होंने इस निमंत्रण को ठुकरा दिया है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता कांग्रेस पार्टी ने ठुकरा दिया है। सांसद सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, जयराम रमेश समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता अयोध्या नहीं जाएंगे। दिसंबर महीने में राम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण मिला था। अब इस निमंत्रण पर कांग्रेस पार्टी की ओर से एक बयान जारी किया गया है। इसमें यह कहा गया है कि बीजेपी और आरएसएस ने वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *