इस आर्मी डे यानी 15 जनवरी को भारतीय सेना महिला अग्निवीरों की भर्ती शुरू करने का ऐलान कर सकती है। अभी सिर्फ कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस यानी CMP में ही महिलाएं सैनिक के तौर पर भर्ती होती हैं। सेना अब अपनी कॉम्बैट और कुछ कॉम्बैट सपोर्ट आर्म को छोड़कर बाकी सेवाओं में महिला अग्निवीरों को भर्ती करने के लिए तैयार है। सूत्रों के मुताबिक, इसकी स्टडी चल रही थी जो पूरी हो चुकी है। रक्षा मंत्री के सामने इसका प्रजेंटेशन भी हो चुका है। भारतीय सेना दिवस या उससे पहले सेना महिला अग्निवीरों की भर्ती का ऐलान कर सकती है।