नई दिल्ली: साल की शुरुआत जहां अडानी समूह के लिए सबसे खराब रहा, वहीं साल का अंत उनके लिए शानदार साबित हो रहा है। अडानी के शेयर बीते कुछ दिनों से रॉकेट बने हुए हैं। अडानी की कंपनी की कमाई लगातार बढ़ रही है। गौतम अडानी की दौलत में दिन दूनी रात चौगुनी की बढ़ोतरी हो रही है। हफ्ते के पहले दो दिनों में अडानी ने 16.71 अरब डॉलर की कमाई कर ली। गौतम अडानी की दौलत में आई इस तेजी के चलते उन्होंने दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में लंबी छलांग लगाई है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग के आरोपों के चलते अडानी की दौलत आधे से अधिक गिर गई थी, साल खत्म होने से पहले उन्होंने कमबैक कर लिया है।
शेयरों में तेजी के दम पर गौतम अडानी ने दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में एक बार ऊंची छलांग लगाई है। गौतम अडानी ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। अडानी की दौलत में हुई बढ़ोतरी के चलते उन्होंने दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप 15 में जगह बना ली। ब्लूमबर्ग बिनेलियर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अडानी की दौलत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। एक दिन के कमाई मामले में उन्होंने बुधवार को एलन मस्क को भी पछाड़ दिया। बुधवार को उनके नेटवर्थ नें 12.5 अरब डॉलर की उछाल आई। इसके साथ ही उनकी संपत्ति 82.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई।