Google Analytics Meta Pixel
अस्पताल पहुंचकर पुष्कर सिंह धामी ने मजदूरों को एक-एक लाख के चेक सौंपे

अस्पताल पहुंचकर पुष्कर सिंह धामी ने मजदूरों को एक-एक लाख के चेक सौंपे

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चिन्यालीसौड़ अस्पताल में भर्ती श्रमिकों से मिलकर उनका हालचाल जाना। साथ ही उन्हें एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए गए बचाव अभियान के अंतिम दौर में मलबे में पाइप डालने के लिए ‘रैट माइनिंग तकनीक’ से हाथ से खुदाई करने वाले श्रमिकों को भी 50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों द्वारा लगातार युद्धस्तर पर चलाए गए बचाव अभियान के 17वें दिन मंगलवार रात सिल्क्यारा सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *