इस तस्वीर में देश की तीन बड़ी टेलिकॉम कंपनियों के कर्ताधर्ता एक साथ दिखाई दे रहे हैं। मौका था इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 के उद्घाटन सत्र का। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 7वें भारतीय मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया। इस मौके पर टेलिकॉम जगत की दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं।
तस्वीर में देश की तीन बड़ी टेलिकॉम कंपनियों रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया का कर्ताधर्ता दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 के उद्घाटन सत्र की है जो आज से दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हुआ है। इनमें जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी, भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल और वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) के शेयरहोल्डर कुमार मंगलम बिड़ला दिख रहे हैं। ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ का समापन 29 अक्टूबर को होगा।