जयपुर। ईडी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में कुत्तों से ज्यादा ईडी के लोग घूम रहे हैं। गहलोत के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता और विधायक खुले सांडों की तरह पांच साल तक लूटते रहे, लेकिन सीएम इन सांडों को नहीं रोक नहीं पाए। ईडी की कार्रवाई सही है। राजस्थान के युवाओं को न्याय मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ईडी की करवाई होते ही सीएम को गुस्सा आने लग गया। अभी तो शुरुआत है किसी भी भ्रष्टाचार करने वाले को हम छोड़ेंगे नहीं। इन्होंने भ्रष्टाचार किया और ईडी की कारवाई से तिलमिला उठे। यह उन लोगों के साथ न्याय हुआ है जिनके साथ पेपर लीक में धोखा हुआ। 19 बार पेपर लीक हुआ है उनको न्याय दिलाने के लिए ईडी की कार्रवाई हुई है। इनका प्रत्येक मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है।