राज कुंद्रा पर भड़कीं उर्फी जावेद ने उन्हें बताया ‘पॉर्न किंग’

राज कुंद्रा पर भड़कीं उर्फी जावेद ने उन्हें बताया ‘पॉर्न किंग’

मास्कमैन के नाम से फेमस हो चुके शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अब स्टैंडअप कॉमेडियन बन गए हैं। उन्होंने एक स्टैंडअप कॉमेडी की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने भी आया था। इसमें वह अपने जोक्स से लोगों को हंसाने की कोशिश कर रहे थे। अब इसी दौरान उन्होंने उर्फी जावेद का भी जिक्र किया था, जिस पर एक्ट्रेस ने उन्हें जमकर लताड़ा है और उनको ‘पॉर्न किंग’ कहा है। इतना ही नहीं, कमेंट सेक्शन में भी उर्फी के फैन्स ने भड़ास निकाली है।

दरअसल, राज कुंद्रा को साल 2021 में एडल्ट फिल्में बनाने और इसे हॉटशॉट्स ऐप पर बेचने से जुड़े केस में जेल की हवा खानी पड़ी थी। वह 63 दिनों तक जेल में रहे थे। इसके बाद जब वो बाहर आए तो उन्होंने अपना चेहरा मीडिया में कभी नहीं दिखाया। हमेशा अतरेंगी मास्क पहने स्पॉट होते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने इसका कारण बताया था। कहा था कि उनके जेल के दौरान जो मीडिया ट्रायल हुआ, उससे वो नाखुश हैं। इसलिए वह पपाराजी को जरा भीं एंटरटेन नहीं करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *