बाबा रामदेव की स्ट्रैटजी से घबरा गई थी कोलगेट

बाबा रामदेव की स्ट्रैटजी से घबरा गई थी कोलगेट

नई दिल्ली: कोलगेट एक समय बाबा रामदेव की स्ट्रैटजी से घबरा गई थी। कोलगेट ने भी बाबा रामदेव की पतंजलि की तरह आयुर्वेद पर अपना फोकस बढ़ा दिया था। हालांकि अब कोलगेट को समझ में आ गया है कि क्या करना है। कोलगेट-पामोलिव के चेयरमैन और सीईओ नोएल वालेस का मानना है कि उनकी कंपनी पतंजलि की स्ट्रैटजी से भटक गई थी। उन्होंने कहा कि देश में आधे ओरल केयर सेगमेंट को नियंत्रित करने वाली कंपनी आयुर्वेद के बजाय अब साइंस और टेक्नीक पर फोकस करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण में भारत द्वारा किए गए निवेश से ऑनलाइन बाजार तेजी से बढ़ने में मदद मिली है। ईटी के सागर मालवीय और बोधिसत्व गांगुली के साथ बातचीत में, वालेस ने देश में अपनी रणनीति की रूपरेखा भी पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *