चीन में दिखा भारतीय हॉकी टीम का जादू, जापान को रौंद जीता गोल्ड

चीन में दिखा भारतीय हॉकी टीम का जादू, जापान को रौंद जीता गोल्ड

हांगझोउ: चीन में भारतीय टीम का जलजला देखने को मिला। तूफानी अंदाज में एशियन गेम्स 2023 में शुरुआत करने वाली भारतीय टीम ने जापान को 5-1 से हराते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। यही नहीं, उसने पेरिस ओलिंपिक 2024 का कोटा भी हासिल कर लिया है। हांगझोउ में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम का जापान के पास कोई जवाब नहीं था। टीम इंडिया के धुरंधर खिलाड़ियों ने हॉकी के जादू से हर किसी को हैरान कर दिया। भारत के लिए मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और अभिषेक ने गोल दागे, जबकि जापान की ओर से एक गोल ही लग सका।

तोक्यो ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने 9 साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह (32वें और 59वें मिनट), अभिषेक (48वें मिनट), अमित रोहिदास (36वें) और मनप्रीत सिंह (25वें) ने गोल किए। जापान के लिए एकमात्र गोल एस तनाका ने 51वें मिनट में दागा। पहले क्वॉर्टर में दोनों टीमों ने रक्षात्मक खेल दिखाया। भारत को 15वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन अमित रोहिदास की फ्लिक सीधे जापान के गोलकीपर के सामने गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *