लीबिया में विनाशकारी बाढ़ में लाशों से पटे अस्‍पताल

लीबिया में विनाशकारी बाढ़ में लाशों से पटे अस्‍पताल

काहिरा: लीबिया में आई विनाशकारी बाढ़ में हालात भयावह हो गए हैं। अब तक 700 शव दफनाए गए हैं और माना जा रहा है कि 3 हजार लोगों की मौत हो सकती है। बताया जा रहा है कि 10 हजार लोग अभी लापता है। पूर्वी लीबिया सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि डर्ना शहर में विनाशकारी बाढ़ में मारे गये 700 लोगों को अब तक दफन किया जा चुका है और मृतकों की संख्या काफी बढ़ सकती है। डर्ना में घटनास्थल पर मंगलवार को पहुंचे उस्मान अब्दुल जलील ने स्थानीय टीवी स्टेशन को फोन पर दिए साक्षात्कार में कहा कि शहर के विभिन्न अस्पताल शवों से अटे पड़े हैं।

भूमध्यसागर से उठे तूफान ‘डेनियल’ ने रविवार रात पूर्वी लीबिया के कई शहरों में तबाही मचाई, लेकिन सबसे ज्यादा तबाही डर्ना में हुई, जहां भारी बारिश और बाढ़ के चलते बांध टूट गए और तेज धारा लोगों को बहाकर ले गयी। लीबिया में बाढ़ के चलते तबाह हुए तटीय शहर में बचाव टीम मलबे से शवों को निकालने में संघर्ष कर रही है। मानवाधिकार एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने अनुमान जताया है कि अकेले डर्ना शहर में 2,000 लोगों की मौत होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *