‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ का ट्रेलर रिलीज

‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ का ट्रेलर रिलीज

विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। मेकर्स ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। अपने नाम की तरह है विक्की कौशल की फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर होने वाली है।

ट्रेलर की शुरुआत विक्की कौशल की एंट्री से होती है, जिसमें वह बताते हैं कि यह कहानी बलरामपुर नाम के एक शहर की है। शहर में लोग उन्हें भजन-कीर्तन करने के लिए जानते हैं। उनका असल नाम वेद व्यास त्रिपाठी है और लोग उन्हें भजन कुमार के नाम से जानते हैं। वह पंडितों के परिवार से हैं और उनके परिवार में हमेशा सी पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन कराने का चलन रहा है। शहर भर में लोग उन्हें भजन-कीर्तन का स्टार मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *