ऑस्ट्रेलिया में युद्धाभ्यास के दौरान रविवार 27 अगस्त को अमेरिकी मिलिट्री का वी-22 ऑस्प्रे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें सवार 23 सैनिक बुरी तरह घायल हो गए। जिनमें से 3 सैनिकों की बाद में मौत हो गई। बाकियों की हालत गंभीर है। BBC ने घटना की जानकारी दी है।
सैनिकों को बचाने के लिए कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसा स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर डार्विन शहर के तिवि आईलैंड के तट पर हुआ। मिलिट्री एक्सरसाइज में फिलिपींस और इंडोनेशिया भी शामिल थे।
ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्स यानी ADF ने बताया कि इस पल हम सिर्फ सैनिकों को बचाने पर ध्यान दे रहे हैं। डार्विन एयरपोर्ट से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए केयर फ्लाइट जेट का इस्तेमाल किया गया। कई सैनिकों को इलाज के लिए रॉयल डार्विन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।