2047 तक GDP में 1 ट्रिलियन-डॉलर कंट्रीब्यूट करेगी होटल इंडस्ट्री

2047 तक GDP में 1 ट्रिलियन-डॉलर कंट्रीब्यूट करेगी होटल इंडस्ट्री

देश की GDP में होटल इंडस्ट्री का टोटल कॉन्ट्रीब्यूशन (योगदान) 2047 तक 1 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगा। होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (HAI) और बेनोरी नॉलेज की ‘विजन 2047: इंडियन होटल इंडस्ट्री’ रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशी और घरेलू टूरिस्टों की बढ़ती संख्या को देखकर यह अनुमान लगाया गया है।

2047 तक 1,500 करोड़ हो जाएगी डोमेस्टिक टूरिस्टों की संख्या
हालांकि, रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि टोटल योगदान में फूड एंड बेवरेज, सैलून और स्पा जैसे सेक्टर शामिल हैं। लेकिन इसमें सर्विस मार्केट के विकास को नहीं जोड़ा गया है। विजन 2047 रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2022 में देश की GDP में होटल इंडस्ट्री का योगदान 3.33 लाख करोड़ रुपए था, जो 2027 तक 5.66 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा। 2030 में डोमेस्टिक टूरिस्टों की संख्या 150 करोड़ हो जाएगी और 2047 तक यह नंबर 1500 करोड़ तक होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *