स्पेन ने पहली बार विमेंस फीफा वर्ल्ड कप जीत लिया है। फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराया। मैच का इकलौता गोल 29वें मिनट में स्पेन की ओल्गा कार्मोना ने किया। इसके साथ ही 2011 के बाद पहली बार फीफा को विमेंस फुटबॉल में नया चैंपियन मिला है। 2011 में जापान ने वर्ल्ड कप जीता था। यह जापान का पहला खिताब था।
स्पेन मेंस-विमेंस दोनों टाइटल जीतने वाला दूसरा देश बना
स्पेन मेंस और विमेंस दोनों का फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने वाला दूसरा देश बन गया है। जर्मनी दोनों कैटेगरी में खिताब जीतने वाला पहला देश है।
विमेंस वर्ल्ड कप की शुरुआत 1991 में हुई थी। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा खिताब अमेरिका ने (4 बार) जीते हैं।