केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) में जल्द ही बढ़ोतरी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक मार्च को होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकार DA में बढ़ोतरी पर फैसला ले सकती है। सरकार 3% DA बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो उनका महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 45% हो जाएगा।
इसका फायदा करीब 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स को होगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा 1 जुलाई 2023 से मिलेगा। महंगाई भत्ता साल में दो बढ़ाया जाता है।
क्या होता है महंगाई भत्ता?
महंगाई भत्ता ऐसा पैसा है जो महंगाई बढ़ने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों के जीवन स्तर को बनाये रखने के लिये दिया जाता है। यह पैसा सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दिया जाता है। इसका कैलकुलेशन देश की मौजूदा महंगाई के अनुसार हर 6 महीने पर किया जाता है। इसकी गणना संबंधित वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन के अनुसार की जाती है। महंगाई भत्ता शहरी, अर्ध-शहरी या ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों का अलग-अलग हो सकता है।