Google Analytics Meta Pixel
बारिश के चलते हिमाचल में अब तक 187 की मौत:तेलंगाना में 18 की जान गई

बारिश के चलते हिमाचल में अब तक 187 की मौत:तेलंगाना में 18 की जान गई

मानसून सीजन में हुई भारी बारिश ने कई राज्यों में तबाही मचा दी है। हिमाचल प्रदेश में पिछले 40 दिनों में 187 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं 34 लोग लापता हैं। तेलंगाना में एक हफ्ते में 18 लोगों की मौत हो गई। करीब 12,000 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

उधर, उत्तराखंड के चमोली में रविवार (30 जुलाई) को सुबह पहाड़ों से पत्थर गिरने के बाद बद्रीनाथ नेशनल हाईवे को बंद करना पड़ा। हालांकि 2 घंटे बाद हाईवे खोल दिया गया। शनिवार (29 मई) को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के एक गांव में बादल फट गया। जिससे सात घर, एक मस्जिद और दो स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए।

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: हिमाचल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश।

बारिश की संभावना नहीं: जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु में बारिश की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *