Google Analytics Meta Pixel
ईवी बायर्स को लौटानी पड़ सकती है सब्सिडी की राशि

ईवी बायर्स को लौटानी पड़ सकती है सब्सिडी की राशि

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीद चुके ग्राहकों को सब्सिडी की राशि वापस करना पड़ सकता है, क्योंकि सोसाइटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (SMEV) ने ग्राहकों को मिल चुकी सब्सिडी वापस लेने के लिए सरकार को लेटर लिखा है। इसमें कहा गया है कि ग्राहकों से भी व्हीकल सब्सिडी की रिकवरी की जाए।

दरअसल, हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें केंद्र सरकार ने हीरो इलेक्ट्रिक और ओकिनावा समेत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली 7 कंपनियों से 469 करोड़ रुपए लौटाने को कहा है। ये कंपनियां फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स II (FAME-II) योजना के नियमों का उलंघन कर प्रोत्साहन राशि (सब्सिडी) ले रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *