रिलायंस का फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस अलग हुआ:जियो फाइनेंशियल का शेयर प्राइस ₹261 तय

रिलायंस का फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस अलग हुआ:जियो फाइनेंशियल का शेयर प्राइस ₹261 तय

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड यानी RIL का फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस ‘जियो फाइनेंशियल सर्विसेज’ आज (20 जुलाई) को अपनी मूल कंपनी से अलग हो गया। डीमर्जर के बाद प्राइस डिस्कवरी मैकेनिज्म के तहत जियो फाइनेंशियल के शेयर का भाव 261.85 रुपए तय हुआ।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का भाव तय करने के लिए आज एक घंटे के लिए RIL के शेयर के लिए स्पेशल ट्रेडिंग सेशन रखा गया था। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक रखे गए इस सेशन में ऑर्डर लगाया जा सकता था। इसे मॉडिफाई और कैंसिल भी कर सकते थे। रिलायंस के शेयर पर सबसे ज्यादा ऑर्डर जिस रेट पर आए उस हिसाब से जियो फाइनेंशियल का रेट तय हुआ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज NSE पर सुबह 10 बजे 2,580 रुपए प्रति शेयर पर सेटल हुआ, जो कल 2,841.85 प्रति शेयर पर था। इसी हिसाब से जियो फाइनेंशियल का रेट तय हुआ है। 2,841.85 रुपए में से 2,580 घटाने पर होता है 261.85 रुपए। डीमर्जर के बाद रिलायंस के शेयर 1.50% से ज्यादा चढ़कर 2620 रुपए के करीब ट्रेड कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *