Google Analytics Meta Pixel
नेतन्याहू के खिलाफ पायलट:ज्यूडिशियल रिफॉर्म बिल पर बोले- तानाशाह सरकार को सेवाएं नहीं देंगे

नेतन्याहू के खिलाफ पायलट:ज्यूडिशियल रिफॉर्म बिल पर बोले- तानाशाह सरकार को सेवाएं नहीं देंगे

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को न्याय सुधार बिल पर भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। विरोधियों का कहना है कि वे सुधार के नाम पर न्यायपालिका पर कब्जा करना चाहते हैं। अब इजराइली सेना में भी नेतन्याहू का विरोध शुरू हो गया है।

इजराइली एयरफोर्स के 200 से अधिक फाइटर पायलटों ने चेतावनी दी है कि यदि पीएम नेतन्याहू अपनी जिद नहीं छोड़ते हैं, तो वे सामूहिक इस्तीफे दे देंगे। उनका कहना है कि वे तानाशाह सरकार को अपनी सेवाएं नहीं दे सकते हैं। उधर, एयरफोर्स के रिटायर पायलट और नेविगेटर्स के सबसे बड़े संगठन फोरम-555 ने भी नेतन्याहू सरकार को अल्टीमेटम दिया है।

फाइटर पायलट व इलीट कमांडो बोले- नेतन्याहू फैसला वापस लें
1700 लोगों के हस्ताक्षर वाले पत्र में कहा है कि वे सरकार की न्याय व्यवस्था में हस्तक्षेप के खिलाफ हैं। सरकार नहीं मानी तो वे वालंटियर सर्विस देना बंद कर देंगे। माना जा रहा है कि बड़े पैमाने पर एयरफोर्स के रिजर्व पायलट इस्तीफा देते हैं, तो इजराइल की सैन्य क्षमता प्रभावित हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *