इंग्लैंड के लीड्स में एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने 68/3 के स्कोर के आगे खेलना शुरू किया। लंच तक इंग्लैंड ने 7 विकेट खो कर 142 रन बना लिए है। कप्तान बेन स्टोक्स क्रीज पर है।
इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत में खोए 4 विकेट
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दिन की शुरुआत में ही 4 विकेट खो दिए। इंग्लैंड ने 68/3 के आगे खेलना शुरू किया। 19 रन बना कर आउट हुए। वहीं, जॉनी बेयरस्टो स्टार की गेंद का शिकार बने। ऑलराउंडर मोईन अली ऑस्ट्रियाई पेसर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। बेन स्टोक्स एक छोर पर बने हुए है। लंच से ठीक पहल क्रिस वोक्स भी 10 रन बना कर पवेलियन लौटे।
कमिंस ने लिए चार विकेट
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को कुल चार विकेट मिले। इसमें से दो पहले दिन आए थे। वहीं, मिचेल स्टार्क को 2 और मिचेल मार्श को 1 विकेट मिला।