पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी के नए चेयरमैन बनाए गए हैं। BCCI ने मंगलवार रात को जारी एक मीडिया ब्रीफ में इसका ऐलान किया।
बोर्ड ने लिखा, ‘अगरकर को टेस्ट मैचों में सीनियरिटी के आधार पर चीफ सिलेक्टर बनाया गया है।
पहले से तय था अगरकर का चीफ सिलेक्टर बनना
बोर्ड ने अगरकर को चीफ सिलेक्टर बनाने की तैयारी पहले ही कर ली थी। आगे 2 पॉइंट्स में पढ़िए वे 2 संकेत, जिनके कारण अगरकर का हेड सिलेक्टर बनना तय माना जा रहा था।
- IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज किया WTC फाइनल के बाद IPL फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने अपने असिस्टेंट कोच के पद से रिलीज कर दिया था। उसके बाद पूर्व तेज गेंदबाज ने सिलेक्शन कमेटी के सदस्य पद के लिए अप्लाय किया था।
- BCCI ने पोस्ट के लिए उम्र सीमा कम की BCCI ने सिलेक्टर पोस्ट के लिए एप्लिकेशन के लिए उम्र सीमा को हटा दिया था। पहले यह कम से कम 60 साल थी। बोर्ड ने नई एज लिमिट 45 साल कर दी गई थी।