रूस की राजधानी मॉस्को में मंगलवार को एक बार फिर ड्रोन अटैक हुआ है। रूस ने यूक्रेन पर हमला करने का आरोप लगाया है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा- यूक्रेन ने मॉस्को में 5 ड्रोन से अटैक किया। हमने इन सभी को मार गिराया है। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से राजधानी के मुख्य एयरपोर्ट से कुछ घंटों के लिए फ्लाइट्स डायवर्ट कर दी गईं। रूस के रक्षा मंत्री ने बताया कि हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ है।
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा- ये रूस पर एक और आतंकी हमला है। यूक्रेन ने मॉस्को के ऐसे क्षेत्र में हमला किया जहां आम नागरिक रहते हैं। यहां राजधानी का मेन एयरपोर्ट है जहां अक्सर विदेशी फ्लाइट्स भी आती रहती हैं। उन्होंने कहा- दुनिया को ये एहसास कराने की जरूरत है कि UNSC के परमानेंट मेंबर अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस आतंकी देश को मदद पहुंचा रहे हैं।