श्रद्धा कपूर बीती रात मुंबई के जुहू PVR थिएटर में मूवी देखने पहुंचीं। इस दौरान वह काफी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। श्रद्धा का थिएटर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह पैपराजी को क्यूट स्माइल के साथ पोज देते हुई नजर आ रही हैं।
श्रद्धा का एथनिक लुक
वीडियो में एक्ट्रेस पिंक और ग्रे प्रिंटेड सलवार सूट में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है और नो मेकअप लुक में दिखाई दीं। तेज हवाओं के बीच वह बड़े ही प्यार से मीडिया वालों को पोज दे रही हैं। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
फैंस को पसंद आया श्रद्धा का लुक
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बॉलीवुड की सबसे नेचुरल खूबसूरती’। दूसरे ने लिखा, ‘ये बहुत क्यूट हैं, एकदम सिंपल’। वहीं एक और यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘सादगी में गजब ढाते हैं कुछ लोग’।