फ्रांस में हिंसा, 875 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार:नाबालिग की मौत पर तीसरे दिन भी प्रोटेस्ट

फ्रांस में हिंसा, 875 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार:नाबालिग की मौत पर तीसरे दिन भी प्रोटेस्ट

फ्रांस में तीसरे दिन हिंसा जारी है। सैकड़ों लोग 17 साल के लड़के की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी गाड़ियों, दुकानों, स्कूलों पब्लिक लाइब्रेरी में आग लगा रहे हैं।

BBC के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पटाखे फेंके। फ्रांस की इंटीरियर मिनिस्ट्री ने 40 हजार पुलिसकर्मियों को सड़कों पर तैनात कर दिया है। अब तक 875 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से ज्यादातर प्रदर्शनकारी टीनएजर्स हैं जिनकी उम्र 14 से 18 साल है।

दरअसल, फ्रांस की राजधानी पेरिस के सब-अर्बन एरिया नेन्तेरे में 27 जून को 17 साल के लड़के नाहेल को ट्रैफिक सिग्नल पर न रुकने के बाद पुलिस ने गोली मार दी थी। इसके बाद से फ्रांस में हिंसा जारी है। ‘फ्रांस 24’ की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन दिनों में प्रदर्शनकारियों ने 492 इमारतों को नुकसान पहुंचाया है। 2 हजार गाड़ियां जला दी गईं। 3,880 अन्य जगहों पर आगजनी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *