नेवी ने 10 देशों में ओशन रिंग ऑफ योगा बनाई:19 जहाजों पर 3500 नौसैनिक 35 हजार किमी चले

नेवी ने 10 देशों में ओशन रिंग ऑफ योगा बनाई:19 जहाजों पर 3500 नौसैनिक 35 हजार किमी चले

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को भारतीय नौसेना ने 10 देशों में अपने वॉरशिप भेजकर ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’ बनाई। इसके जरिए नेशनल और इंटरनेशनल पोर्ट्स पर जाकर दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम का मैसेज दिया। इसके लिए 3500 नौसैनिकों ने 19 जहाजों में सवार होकर करीब 35 हजार किमी का सफर तय किया।

ये सभी नौसैनिक नौसेना के योग के ऐंबैस्डर के तौर पर प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें से 2400 नौसैनिक 11 नेवी जहाजों से इंटरनेशनल वॉटर्स में 10 विदेशी पोर्ट्स पर पहुंचे। इनके अलावा अलग-अलग देशों के नौसैनिक जहाजों पर सवार होकर करीब 1200 नेवी पर्सनल्स ने भी इस रिंग को बनाने में हिस्सा लिया।

इन देशों तक पहुंचे नौसैनिक
बांग्लादेश के चटगांव, मिस्र के सफागा, इंडोनेशिया के जकार्ता, केन्या के मोम्बासा, मेडागास्कर के टोमासीना, ओमान के मस्कट, श्रीलंका के कोलंबो, थाईलैंड के फुकेत, मलेशिया में मलक्का और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में पोर्ट कॉल तक ये वॉरशिप्स पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *